भोपाल:मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 8 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। सरकार ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति बना ली है।
पहले ही दिन ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके चलते सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं, सरकार ने भी कांग्रेस के संभावित आरोपों का जवाब देने के लिए तैयारी की है। सत्र के एक दिन पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक आयोजित की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, विभिन्न घोटालों, आदिवासी, किसान, दलित, महिला और युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ रोजगार के सवालों पर भी घेरने की रणनीति अपनाएगी।
dharmpath.com dharmpath