मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के स्पोटर्स कैलेंडर में लोगोरी शामिल

इंदौर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। जन-जन में लोकप्रिय खेल लागोरी, जिसे मध्य प्रदेश में सितोलिया नाम से जाना जाता है, अब प्रदेश के स्कूलों में भी खेला जाएगा। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष के स्पोटर्स कैलेंडर में इस खेल को शामिल कर लिया है। महाराष्ट्र के बाद स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लागोरी को शामिल करने वाला मप्र देश का दूसरा राज्य बन गया है।

पिछले वर्ष महाराष्ट्र में इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में लागोरी को शामिल किया था। इस वर्ष मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने भी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में इसे शामिल कर लिया। 26-30 सितंबर के बीच सतना में लागोरी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसके पहले स्कूल, ब्लॉक, जिला, संभाग स्तर पर इसकी प्रतियोगिताएं होंगी।

मप्र लागोरी एसोसिएशन की ओर से हर जिले के डीओ व जेडी को इस खेल की रूल बुक स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। संचालनालय से पत्र लिखा गया है कि स्कूलों में टीमें बनाई जाएं और प्रतियोगिता करवाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा टीमें व खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकें।

मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन के राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि लागोरी (सितोलिया) बिना खर्च वाला देसी खेल है। इसे हर बच्चा खेल सकता है। इसमें दौड़-भाग होती है, जिससे छात्रों की एक्सरसाइज होती है। इस खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है।

क्या है लागोरी (सितोलिया) :

गली मोहल्लों में अक्सर बच्चे दो टीम बनाकर इस खेलते हैं। सात-आठ पत्थरों को एक के ऊपर एक रख कपड़े, प्लास्टिक व टेनिस के बॉल से गिराकर उसे फिर से जमाते हैं। इस खेल को मप्र मे सितोलिया के नाम से पहचाना जाता है। देश के अधिकांश राज्यों में बच्चे व युवा इसे खेलते हैं। एक टीम सितोलिया को गिराकर उसे जमाती है, तो दूसरी उसे रोकने व आउट करने की कोशिश करती है। यह खेल विदेशों में भी खेला जाता है।

सितोलिया के कई नाम हैं। इसे महाराष्ट्र में लागोरी, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में पिट्ठू, आंध्र प्रदेश में येदु पेनकुलाटा, डिकोरी, केरल में डब्बा कली, तमिलनाडु में एजहू कालू, इरान में 7 सेंग, कनाडा में टिलो, पाकिस्तान मेंपिट्ठो गरम, नेपाल में सेवन टिलो, बांग्लादेश मेंन सत चारा, अफगानिस्तान में सेंट्राकोन के नाम से जाना जाता है।

2016 में होगा लागोरी का पहला वल्र्डकप :

इंटनेशनल लागोरी फेडरेशन की स्थापना 2010 में हुई। इसमें 17 देश के सदस्य शामिल हुए। 2012 में पहला इंटरनेशनल लागोरी चैम्पियनशिप भूटान में हुई। एम्च्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया 2006 में बना। इसके राष्ट्रीय महासचिव संतोष प्रह्लाद गुरव हैं।

यह पिछले कई वर्षों से इस खेल की ओपन चैम्पियनशिप करवा रहा है। आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर आईपीएल लागोरी 25 से 30 जनवरी 2015 को बीजापुर (कर्नाटक) में हुआ। जनवरी 2016 में मुंबई में लागोरी वल्र्डकप का आयोजन होना है। इसमें 30 देश के खिलाड़ी शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493