भोपाल-मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा। साथ ही महान कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम माखन नगर होगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा। वहीं, कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई अब माखन नगर के नाम से जानी जाएगी। राज्य सरकार ने इन दोनों ही जगहों का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसकी घोषणा की।
dharmpath.com dharmpath