‘मनकथा’ की हिंदी रीमेक का निर्देशन नहीं करेंगे वेंकट प्रभु

चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार वेंकट प्रभु अपनी तमिल फिल्म ‘मनकथा’ की हिंदी रीमेक का निर्देशन नहीं करेंगे। वह इस समय अपनी तमिल फिल्म ‘मास’ की शूटिंग पूरा करने में व्यस्त हैं।

रीमेक फिल्म के निर्माता प्रभु के स्थान पर किसी उपयुक्त निर्देशक की तलाश में जुटे हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘मनकथा’ की रीमेक का निर्माण स्टूडियो ग्रीन और टॉप स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। वेंकट प्रभु हिंदी संस्करण का निर्देशन नहीं करेंगे, क्योंकि वह दूसरी परियोजना में व्यस्त हैं।”

सूत्र ने बताया, “फिल्म के निर्माता निर्देशक और फिल्म के मुख्य कलाकारों की तलाश में जुटे हैं।”

कहा जा रहा है कि फिल्म में नायक की भूमिका के लिए सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम पर विचार किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493