‘मनमर्जिया’ की शूटिग फरवरी से शुरू होगी : अनुराग

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘मुक्केबाज’ की रिलीज की तैयारी कर रहे फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मनमर्जिया’ की शूटिग फरवरी से शुरू होगी।

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘मुक्केबाज’ की रिलीज की तैयारी कर रहे फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मनमर्जिया’ की शूटिग फरवरी से शुरू होगी।

फिल्म का निर्देशन कर रहे कश्यप ने कहा, “अभी हम ‘मुक्केबाज’ की रिलीज और प्रचार में व्यस्त हैं। 13 जनवरी से ‘मनमर्जिया’ पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”

‘देव डी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘अग्ली’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह खबर साझा की।

‘मनमर्जिया’ में अभिषेक बच्चन के होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कश्यप ने कहा, “इसके बारे में कई अफवाहें हैं।”

उन्होंने कहा, “कुछ 5,000 कलाकारों के नाम बताए गए हैं। अधिकारिक घोषणा 13 जनवरी के बाद करेंगे।”

उनकी फिल्म ‘मुक्केबाज’ 12 जनवरी को रिलीज होगी। यह फैंटम फिल्म्स और कलर्स येलो फिलम्स स्टार की पेशकश है। इसमें विनीत कुमार सिंह, जोया हुसैन, रवि किशन और जिमी शेरगिल जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493