टोरंटो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मिसिसॉगा शहर की मनस्वी नोएल को यहां आयोजित प्रतियोगिता के 25वें संस्करण में मिस इंडिया-कनाडा 2015 का ताज पहनाया गया।
टोरंटो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मिसिसॉगा शहर की मनस्वी नोएल को यहां आयोजित प्रतियोगिता के 25वें संस्करण में मिस इंडिया-कनाडा 2015 का ताज पहनाया गया।
कनाडा के ‘वाइस’ की मंगलवार की रपट के मुताबिक मनोरंजन, ग्लैमर से भरपूर इस समारोह के अंतिम शीर्ष दावेदारों में दुबई में जन्मी नोएल इस खिताब की विजेता रहीं।
इस साल सौंदर्य प्रतियोगिता की रजत जयंती भी मनाई गई।
प्रतियोगिता के आयोजक संजय अग्निहोत्री और गौतम शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिटा को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
विजेता नोएल सीआईएमटी से नाटक कला एवं अभिनय में स्नातक हैं और वर्तमान में टोरंटो के हंबर कॉलेज से मीडिया की पढ़ाई कर रही हैं।
उनकी भविष्य में फ्रीस्टाइल डांसिंग के लिए अपनी अकादमी खोलने की योजना है, जिसमें छात्र विभिन्न भारतीय और पारंपरिक नृत्य रूपों को सीख सकें।
dharmpath.com dharmpath