मनाफोर्ट को माफी देने की चर्चाओं से वाकिफ नहीं : सैंडर्स

वाशिंगटन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के पूर्व प्रमुख पॉल मोनाफोर्ट की माफी को लेकर किसी तरह की बातचीत से वाकिफ नहीं हैं।

सैंडर्स ने व्हाइट हाउस में कहा, “मैं इस प्रक्रिया में किसी की माफी के बारे में हुई बातचीत से वाकिफ नहीं हूं।”

मनाफोर्ट संघीय जांच में जांचकर्ताओं से झूठ बोलने के आरोपी हैं। उन्होंने विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर के साथ दो महीने पहले हुए समझौते के नियमों का उल्लंघन कर जांचकर्ताओं से झूठ बोला है।

ट्रंप के अटॉर्नी रूडी गिउलियानी ने पहले ही संकेत दिए थे कि मनाफोर्ट और अन्य मुलर के नेतृत्व में जांच खत्म होने के बाद माफी के योग्य हो सकते हैं।

गौरतलब है कि मुलर 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप मामले की जांच कर रहे हैं। चुनाव के दौरान ट्रंप के प्रचार अभियान के रूस के साथ कथित सांठगांठ की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493