मनीषा के साथ संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग खत्म : हिरानी

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के जीवन पर आधारित आगामी फिल्म की मनीषा कोईराला के साथ शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के जीवन पर आधारित आगामी फिल्म की मनीषा कोईराला के साथ शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

इस फिल्म में संजय की मां नरगिस का किरदार निभा रहीं मनीषा की फिल्म ‘डियर माया’ शुक्रवार को रिलीज हुई।

हिरानी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “बस अभी नरगिस जी के रूप में मनीषा के साथ शूटिंग खत्म की..बहुत शानदार कलाकार..’डियर माया’ के लिए आपको शुभकानाएं।”

यह फिल्म अगले साल 30 मार्च को रिलीज होने की संभावना है। विधु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन हिरानी ने किया है।

इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, करिश्मा तन्ना, विकी कौशल, दिया मिर्जा और जिम सरभ जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493