मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि वर्ष 1995 में आई मनीषा कोईराला अभिनीत फिल्म ‘बॉम्बे’ ने उन्हें अभिनय के लिए प्रेरित किया और वह वैसी ही भूमिका निभाने की इच्छुक हैं।
मनीषा की फिल्म ‘दिल से’ ने 21 अगस्त को अपनी रिलीज के 19 वर्ष पूरे कर लिए, जिस पर अदिति ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद है।
अदिति ने ट्विटर पर लिखा, “लव लव लव। ‘दिल से’.., शाहरुख खान व मनीषा कोईराला। मणिरत्नम सर का जादू।”
इस पर मनीषा ने प्रतिक्रिया दी, “शुक्रिया। आप भी खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। ईश्वर का आशीर्वाद मिले।”
इसके बाद अदिति ने रीट्वीट किया, “मैं ‘बॉम्बे’ की आपकी भूमिका निभाना चाहती हूं। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। हमेशा प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।”
dharmpath.com dharmpath