मनीषा भारत की दूसरी मैरी कॉम : अजय सिंह

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने शनिवार को महिला मुक्केबाज मनीषा मौन की तारीफ करते हुए उन्हें भारत की दूसरी मैरी कॉम बताया है।

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता एम.सी. मैरी कॉम ने शनिवार को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में जारी 10वीं आईबा महिला विश्व चैम्पियनशिप में अपना छठा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता।

उन्होंने 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मैरी के मैच से पहले अजय ने कहा, “वह (मनीषा) पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले रही थीं। उन्होंने चैम्पियनशिप में एक ऐसी मुक्केबाज को हराया है, जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक जीते हैं। वह वर्ल्ड नंबर-1 से नजदीकी मुकाबले में हारी हैं। मुझे विश्वास है कि वह एक दिन जरूर विश्व चैम्पियनशिप जीतेंगी। वह भारत की दूसरी मैरी कॉम हैं।”

20 वर्षीय मनीषा को 54 किलोग्राम भारवर्ग के अंतिम-8 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बुल्गारिया की स्टोयका जे पेट्रोवा ने 4-1 से मात दी थी।

बीएफआई के अध्यक्ष ने कहा, “पिछले चार चैम्पियनशिप से भारत ने एक या दो से ज्यादा पदक नहीं जीते थे। लेकिन पिछले दो चैम्पियनशिप से भारत ने अच्छा किया है।”

अजय ने मैरीकॉम की प्रशंसा करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493