मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर होंगे रणबीर कपूर

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आगामी लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2015 में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली पुरुष परिधान प्रदर्शनी के शो स्टॉपर होंगे।

यह शो 26 अगस्त को लोकप्रिय महबूब स्टूडियो में होगा।

मनीष ने सोमवार को अपने परिधान संग्रह ‘द जेंटलमैन्स क्लब’ की एक विशेष पूर्व प्रदर्शनी आयोजित की। इसकी शुरुआत मॉडलों के रोल्स-रॉयस कार से बाहर निकलने के साथ हुई।

मनीष ने एक बयान में परिधान संग्रह के बारे में कहा, “लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिवल का परिधान संग्रह मिलनसार पुरुष के लिए है। यह स्टाइलिश, आकर्षक और आधुनिक है..मौसम को देखते हुए ‘द जेंटलमैन्स क्लब’ संग्रह भारतीय और पश्चिमी फैशनेबल कपड़ों का त्योहारी संगम है..मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रणबीर कपूर शो के लिए रैंप पर उतरेंगे।”

मनीष ने बताया कि उनके लिए साल 2015 बहुत खास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493