मनोज बाजपेयी को मिल खुश हुए शाहरुख

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सच्ची घटना पर आधारित अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रैफिक’ का प्रचार कर रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी से मिलकर सुपरस्टार शाहरुख खान काफी खुश हुए।

मौका था ‘ट्रैफिक’ के प्रचार कार्यक्रम का, जिसमें कुछ देर के लिए शाहरुख भी पहुंचे। उन्होंने अचानक यहां पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया।

मनोज ने इसके लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट किया, “कुछ देर के लिए यहां आने का शुक्रिया शाहरुख खान। आपका आना मीडिया के लिए भी हैरान करने वाला था। आपको शुभकामनाएं।”

मनोज के इस ट्वीट के जवाब में शाहरुख ने भी ट्वीट कर कहा, “आपसे मिलकर काफी खुशी हुई।”

‘ट्रैफिक’ एक हवलदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मरीज में हृदय प्रत्यारोपण के लिए हृदय ले जा रहे एंबुलेंस को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुंबई के भीड़ भरे ट्रैफिक का प्रबंध संभालता है।

फिल्म के निर्माता दीपक धार हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेडेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश पिल्लई ने किया है, जिनका इसी साल 27 फरवरी को बीमारी के कारण निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493