मनोज बाजपेयी ने ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

निर्देशक मिलाप झवेरी ने सोमवार को ट्विटर पर मनोज के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पुलिस अधिकारी की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

इसके साथ झवेरी ने कहा, “मनोज बाजपेयी के लिए ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग पूरी हुई। आपका निर्देशन करना कितना सुखद है। आपको दिए गए 1500 से ज्यादा संवादों की बेहतरी से अदायगी की।”

यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘सत्यमेव जयते’ मारधाड़ से भरी है।

यह टी-सीरीज के भूषण कुमार और एम्मे एंटरटेनमेंट के निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493