मनोज वाजपेयी से मिली प्रेरणा : गुलशन देवैया

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवैया का कहना है कि वह मनोज वाजपेयी से प्रेरित होकर बॉलीवुड में अभिनय के लिए आए हैं।

गुलशन ने मनोज को ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी, रविवार (23 अप्रैल) को उनका जन्मदिन है।

गुलशन ने ट्विटर पर कहा, “वर्ष 1990 के दशक में जब मेरे लिए अंधकारमय दिन थे और सपने खत्म हो रहे थे, तब इसी व्यक्ति ने मुझ में उम्मीद जगाई। मनोज वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई और धन्यवाद!”

वहीं कई अन्य सितारों ने भी मनोज को जन्मदिन की बधाई दी है।

अभिनेता राजकुमार राव ने ट्विटर पर कहा, “अभिनय के उस्ताद मनोज बाजपेयी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप रॉकस्टार हैं। आपको प्यार।”

वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा, “ऐसे व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई, जिन्हें इसलिए याद किया जाता है कि लोग जैसा सोचते हैं, वह पर्दे पर हर उसके विपरीत करते हैं।”

फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा, “ज्यों ज्यों साल गुजरता है, वह और अधिक युवा होते जा रहे हैं और बेहतर बनते जा रहे हैं। मेरे प्यारे मनोज बाजपेयी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493