मनोरोग पीड़ित का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : आमिर दलवी

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर दलवी वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘बड़ी देवरानी’ में मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति मोक्ष का किरदार निभा रहे हैं, वहीं उनका कहना है कि इस तरह के किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण है और यह अभिनेता को विकसित करने में मदद करता है।

आमिर ने एक बयान में कहा, “मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं, क्योंकि इसमें मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। विश्वास करो कि यह आसान नहीं है। मेरे किरदार के लिए ऊर्जा की जरूरत है। कुछ समय तक मैं दृश्य को 100 प्रतिशत देने के दवाब में होता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति के किरदार की मांग अलग होती है। इसकी आंगिक भाषा भी बहुत अलग होती है। इन सबके बावजूद मुझे यह किरदार पसंद है, क्योंकि यह मुझे कलाकार के रूप में स्वयं को विकसित करने में मदद करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493