भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर सीएम शिवराज ने ‘चंबल प्रोग्रेस-वे’ का नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी प्रोग्रेस-वे’ रखने का ऐलान किया है. सीएम के इस ऐलान का मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि भोपाल में अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी. 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा और अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे.
dharmpath.com dharmpath