मप्र:छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की बहू ने लगाई फांसी

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के एक विधायक की बहू ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस विधायक की बहू मोनिका वाल्मीकि मंगली बाजार स्थित निवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। परिजनों द्वारा मोनिका को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका मोनिका की 3 वर्ष पहले परासिया MLA सोहन वाल्मीकि के बेटे आदित्य से विवाह हुआ था। पुलिस ने मृतका का कमरा सील कर दिया है। एफएसएल टीम मृतका के परिजनों के सामने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493