मप्र:दमोह में किसानों ने लूटी खाद की बोरियां

दमोह- किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट जाता है। ऐसे में कई बार परिस्थिति बिगड़ जाती है। और वे सरकार, शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं। मध्य प्रदेश के दमोह में किसानों का खाद लूटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई किसान खाद की बोरियां लेने के बाद भागते नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस बल मौके से यहां पहुंचता है और किसानों पर हल्का बल प्रयोग करता है।

ये पूरी घटना खाद वितरण में अव्यवस्था को उजागर करती है। खुद डीएम खाद वितरण केंद्र पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया। वहीं जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर का कहना है कि एक साथ 9 हजार किसान वहां इकट्ठा हो गए थे। हमने इतनी बड़ी संख्या में इंतजाम नहीं किया था। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। दरअसल यह वायरल वीडियो दमोह के तेंदूखेड़ा इलाके का है। आरोप है कि यहां खाद वितरण केंद्र पर खाद लेकर आये ट्रक से खाद की बोरियां लूट ली गई है। जब मौके पर पुलिस ने बल प्रयोग किया तो किसानों के साथ उनकी जमकर बहसबाजी हुई। दरअसल बताया जा रहा है कि बीते दिनों खाद और यूरिया नहीं मिलने की वजह से गुस्साए किसानों ने करीब पांच घंटे तक स्टेट हाईवे को जाम कर दिया था। इस दौरान भी काफी हंगामा हुआ था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493