मप्र:दमोह में शिक्षक को जिंदा जलाया

दमोह-मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक शिक्षक को चार लाख रुपए लूटने के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिक्षक राजेश पिता आरपी त्रिपाठी (47) निवासी सुनवाहा शासकीय स्कूल रूसंदो में प्राथमिक शिक्षक थे। उनके भाई मुकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया राजेश गुरुवार रात हटा आए थे और यहां से करीब चार लाख रुपए लेकर वापस अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे।

हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रुकवाकर रुपए लूट लिए और मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भाई ने फोन लगाकर उन्हें सूचना दी और बताया की कुछ लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।

तत्काल वह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके भाई गंभीर रूप से आग में झुलसे हुए मिले और पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। इसके बाद वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493