मप्र:बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए परिवार का वातावरण महत्वपूर्ण, राज्यपाल श्री पटेल ने कहा

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए परिवार का वातावरण बहुत महत्वपूर्ण है। माता-पिता के आपसी संबंधों का बच्चों के बाल मन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। परिवार में बच्चों का स्वस्थ लालन-पालन कैसे हो, इस संबंध में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के विवाद में बेकसूर बच्चे पीड़ित होते हैं। परिवार का वातावरण सुखद और स्वस्थ हो। समाज को भी इस पर विचार करना चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ”नेशनल वर्कशॉप विद स्टेट कमीशन्स फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स” कार्यशाला का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजुपारा महेंद्रभाई भी मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493