भोपाल- कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में पथरिया विधायक राम बाई ने एक अच्छी पहल शुरू की है. वह भोपाल स्थित सरकारी विधायक निवास पर कर्मचारियों को छुट्टी देकर पति के साथ घरेलू कामकाज में जुट गईं हैं. उन्होंने सरकारी निवास पर घरेलू कार्य करते हुए अपने पति गोविंद सिंह से भी इसमें हाथ बंटाने को कहा है.पथरिया विधायक रामबाई ने नियमित रूप से अपने घर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों छुट्टी दे दी है. उन्होंने कहा कि इससे उनसे जुड़े कर्मचारी अपने परिवार को तो समय दे ही सकेंगे, साथ ही उनके आवागमन पर रोक से किसी तरह के संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा.रामबाई के भोपाल बंगले पर करीब 10 कर्मचारी काम करते हैं. इन कर्मचारियों में खाना बनाने वाले से लेकर घर की साफ-सफाई, ड्राइवर और माली शामिल हैं. सरकारी कर्मचारियों के अलावा भी राम बाई के घर पर उनके इलाके के कुछ प्राइवेट कर्मचारी काम करते हैं. सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन सभी लोग कर रहे हैं. उसका पालन करते हुए राम बाई ने सभी कर्मचारियों को अवकाश देकर उन्हें उनके घर भेज दिया है. अब वह सरकारी बंगले की तमाम जिम्मेदारी अपने पति के साथ खुद ही निभा रही हैं.
dharmpath.com dharmpath