मप्र : कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल ने 6 मंत्रियों को हटाया

भोपाल, 13 मार्च -मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश पर छह मंत्रियों को उनके पदों से शुक्रवार को हटा दिया। राजभवन के एक अधिकारी के अनुसार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर छह मंत्रियों को हटा दिया है। इन छह मंत्रियों में गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया शामलि हैं।

ज्ञात हो कि राज्य के 22 कांग्रेस विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें से 19 विधायक बेंगलुरू में हैं। इनमें छह मंत्री भी शामिल हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सभी विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं।

बेंगलुरू गए 19 विधायकों में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चैधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया के अलावा विधायक हरदीप सिंह डंग, जसपाल सिंह जज्जी, राजवर्धन सिंह, ओपीएस भदौरिया, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज सिंह कंसाना, कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिरराज दंडौतिया, रक्षा संतराम सिरौनिया, रणवीर जाटव, जसवंत जाटव शामिल हैं। इसके बाद एंदल सिंह कंसाना, मनोज चौधरी व बिसाहू लाल सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493