मप्र के दुग्ध उत्पादों का प्रदर्शन दुबई में

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सांची दुग्ध उत्पादों का निर्यात जल्दी ही संयुक्त अरब अमीरात एवं अन्य देशों में होने लगेगा। इसी क्रम में सांची के उत्पादों का दुबई में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गुलफूड-2015 में प्रदर्शन किया जाएगा।

एम़ पी़ स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फेडरेशन आठ से 12 फरवरी तक दुबई में अंतर्राष्ट्रीय गुलफूड-2015 में भाग लेगा। प्रदर्शनी में 100 से अधिक देशों के भाग लेने की संभावना है।

प्रदर्शनी में सांची उत्पाद घी, गाय का घी, स्किम मिल्क पाउडर, रसगुल्ला, गुलाब-जामुन, काजू-कतली, मिल्क-केक तथा लेवर्ड मिल्क का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही निर्यातकों से भी सम्पर्क किया जाएगा।

डेयरी फेडरेशन द्वारा सांची उत्पादों के निर्यात के लिए भारत सरकार के वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय के महानिदेशक, विदेश व्यापार से आयात-निर्यात कोड नं़ एवं रजिस्ट्रेशन सह-पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद से पंजीयन प्राप्त कर लिया गया है। इस खाद्य मेले में भागीदारी के लिए दुग्ध महासंघ को अनुमति भी मिल गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493