मप्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने दी होली की बधाई

भोपाल, 9 मार्च – मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टंडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उल्लास और उमंग के इस त्योहार को हम सब मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे की भावना से मनाएं।

राज्यपाल टंडन ने कहा, “भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े अनूठे त्योहार होली से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना सु²ढ़ होती है। टंडन ने लोगों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।”

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रंगों के पर्व होली पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है और विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है।

कमलनाथ ने कहा कि “हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों, समुदायों, धर्मो के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हों अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है।” उन्होंने कहा कि होली मन की अशुद्घियों के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है। कमलनाथ ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है।

राज्य सरकार के मंत्री पी़ सी़ शर्मा, इमरती देवी, आरिफ अकील, बाला बच्चन, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा, प्रियवृत सिंह, जयवर्धन सिंह ने होली एवं रंगपंचमी पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493