मप्र के रोइंग खिलाड़ियों ने 7 पदक जीते

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के रोइंग खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित 37वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता (सीनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप) में सात पदक जीते।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे में 17 से 23 दिसंबर तक 37वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता (सीनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप) आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में मप्र के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते, जिसमें तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक शामिल है। देश के 24 राज्यों के करीब साढ़े पांच सौ खिलाड़ियों की चैम्पियनशिप में भागीदारी रही।

बताया गया है कि, चैंपियनशिप के 500 मीटर और दो हजार मीटर वुमेन पेयर इवेंट में अकादमी की सोना कीर और रुकमणी दांगी की जोड़ी ने एक-एक स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।

चैंपियनशिप के 2000 मीटर मेंस काक्सलेस में अकादमी के मानस शर्मा, रोहित सेंधव, विजयपाल सिंह और सुनील प्रजापति ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि मेंस डबल स्कल इवेंट में अकादमी के मंगल सिंह और नीतेश भारद्वाज की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।

चैंपियनशिप में सलीम खान, तेजिंदर सिंह और अजीत कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार और अकादमी के खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया।

प्रतियोगिता में अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493