मप्र के 4 विधायकों के बेंगलुरु में होने की चर्चा

भोपाल – मध्य प्रदेश के चार विधायकों के भोपाल लौटने की बजाय बेंगलुरु पहुंचने की चर्चाएं जोर पकड़े हुए है। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने तो स्वयं बेंगलुरु होने की पुष्टि की है, वहीं बिसाहू लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पिछले दिनों कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले 10 विधायकों के लापता होने के खुलासे ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी। छह विधायक तो भोपाल लौट आए हैं मगर चार विधायक अब भी नहीं लौटे हैं इनमें कांग्रेस के बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग व रघुराज कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा शामिल हैं। इन सभी विधायकों के गुरुवार को दोपहर बाद तक चार्टर प्लेन से भोपाल लौटने की संभावनाएं जताई जा रही थी, मगर ऐसा नहीं हुआ।

निर्दलीय विधायक शेरा ने खुद के बेंगलुरु में होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वे अपनी बेटी के उपचार के लिए बेंगलुरु आए हुए है। दूसरी और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बिसाहू लाल सिंह एक व्यक्ति के साथ नजर आ रहे हैं जिसे बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट की बताई जा रही है। यह रिसॉर्ट एक राजनीतिक दल के नेता का है। वहीं दो अन्य विधायक हरदीप सिंह डंग व रघुाराज कंसाना के बेंगलुरु में ही होने की चर्चाएं हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493