मप्र: धार जिले में बच्चा चोर बता भीड़ ने 7 लोगों पर हमला किया ,एक की मौत

मनावर – धार ज़िले के बोरलई गांव में मॉब लिंचिंग की दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ लोगों ने 7 युवकों को बुरी तरह पीटा. इसमें एक युवक की मौत हो गयी है.बाकी बुरी तरह घायल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी गयी थी जबकि मामला लेन-देन के विवाद का था. बोरलई गांव में कुछ युवकों ने घेरकर 7 लड़कों को बुरी तरह पीटा. पूरा गांव तमाशबीन बना ये सब देखता रहा. गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई गयी थी. उसके बाद युवकों को बच्चा चोर बताकर गांव के लोग उन पर लाठी डंडों के साथ टूट पड़े. युवकों को चारों तरफ से घेरकर बुरी तरह पीटा गया. खून से लथपथ युवक तड़पते और चीखते रहे लेकिन आरोपी उनके सिर और शरीर पर बुरी तरह से लाठी बरसाते रहे. भीड़ ने युवकों के सिर पर पत्थर दे मारे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493