मप्र : परखा जाएगा स्कूली बच्चों का ज्ञान

भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का विषय ज्ञान परखने के लिए बेसलाइन सर्वे कराया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस सर्वेक्षण के जरिए शासकीय शालाओं की कक्षा दूसरी एवं तीसरी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की लिखने-पढ़ने और गणित एवं अंग्रेजी की मूलभूत दक्षताओं का पता किया जाएगा। वास्तविक स्थिति के आकलन के बाद प्रशिक्षण के माड्यूल में विद्यार्थियों की कठिनाई को शामिल किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बेसलाइन सर्वे डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) के छात्र-अध्यापकों के माध्यम से कराया जाएगा, जिन स्थानों पर छात्र-अध्यापक उपलब्ध नहीं होंगे, वहां जन-शिक्षक से सर्वे का कार्य कराया जाएगा।

तय कार्ययोजना के मुताबिक, सबसे पहले शालाओं का चिन्हांकन होगा। चिन्हांकन ऐसी शालाओं का होगा, जहां कक्षा दूसरी एवं तीसरी को मिलाकर 30 से 50 बच्चे दर्ज हों। इसके लिए वर्तमान संकुल प्राचार्य के अधीन एक प्राथमिक शाला का चयन रेंडम आधार पर होगा। उसके बाद प्रशिक्षण होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493