मप्र पर्यटन निगम ने शुरू की नर्मदा दर्शन की योजना-बस से होगी नर्मदा परिक्रमा

11150410_853664631366353_6445063225139861800_nअनिल सिंह(भोपाल)– मप्र पर्यटन विभाग ने बस के माध्यम से नर्मदा नदी की परिक्रमा कराने की योजना आज जनता के सामने प्रस्तुत की.मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा और उसकी कार्ययोजना का अनावरण किया.

यह योजना 24 मई से शुरू होगी.पहली बस तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना होगी.11 दिवसीय यह यात्रा अमरकंटक से शुरू होगी एवं मंडला,होशंगाबाद,ओंकारेश्वर,बडवानी,राजपीपला,झगडिया आश्रम,मीठितलाई,भरूच से इंदौर में समाप्त होगी.

इस यात्रा का किराया सामान्य बस से 17000 रुपये प्रति व्यक्ति होगा एवं विभाग की कैब से 22000 रुपये प्रति व्यक्ति होगा.भोजन और ठहरना इसमें शामिल होगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493