मप्र : पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर को कांग्रेस सम्मानित करेगी

भोपाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जवानों को अच्छा भोजन न मिलने का सोशल मीडिया पर खुलासा कर चर्चाओं में आए जवान तेज बहादुर यादव को मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई सम्मानित करेगी।

यादव के इस खुलासे को गलत बताते हुए उन्हें बीएसएफ से निकाल दिया गया है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “भारत माता के बहादुर सपूत तेज बहादुर यादव, जिन्होंने बीएसएफ के भ्रष्टाचार का सबूत वीडियो में दिया था, को मध्य प्रदेश कांग्रेस सम्मानित करेगी।”

कांग्रेस ने तेज बहादुर को सम्मानित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493