भोपाल– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्रों से वसूली की जाएगी। भोपाल के जिलाधिकारी निशांत वरवडे ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कहा कि बीपीएल अपात्र कार्ड धारकों ने गलत जानकारी देकर लाभ प्राप्त कर लिया है तो इनसे वसूली की जाएगी। साथ ही गलत तरीके से बीपीएल कार्ड बनाने और लाभ लेने पर कार्रवाई भी होगी।
वरवडे ने अपात्र बीपीएल कार्ड धारकों की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड बनना चाहिए और योजनाओं का लाभ उन्हीं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत तरीके से बीपीएल कार्ड प्राप्त कर लाभ लिया है उनके विरूद्घ कार्रवाई होगी।
dharmpath.com dharmpath