मप्र: भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार का घर जलाया

सीधी-मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात एक पत्रकार के घर आग लगा दी गई। आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसीलिए उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर क्रूर हमला बताया है।

घटना शनिवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रवि पांडे ने बताया कि रात तकरीबन 8 बजे जब घर में आग लगी उनकी मां घुटने में तेल लगा रही थी। भाभी घर में काम कर रही थी और भतीजा असाइनमेंट लिख रहा था। मां ने देखा कि घर में अचानक आग लग गई। शोर-शराबा सुनकर बगल के चाचा और पड़ोसी पहुंचे। लेकिन तब तक मकान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया।

पीड़ित रवि पांडे ने बताया कि आग लगाने वालों में चार लोगों के नाम है। जिनमें से एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले उन्हें धमकी भी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस आग से मेरा पूरा परिवार झुलस सकता था। लेकिन रात ज्यादा नहीं हुई थी। इस कारण सभी जग रहे थे और जान बचाकर घर से बाहर भागे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493