मप्र महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

उज्जैन-लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नूरी खान ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य समेत अन्य करणों का हवाला दिया है।

नूरी खान ने अपने इस्तीफा में लिखा है कि मैं पिछले 25 सालों से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हूं। हाल ही में कुछ दिन पूर्व मेरी मेजर सर्जरी हुई है लेकिन उस विषम परिस्थितियों में भी चुनाव के मद्देनजर नीमच के प्रभारी के रूप में मैंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। लेकिन वर्तमान में मैं किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी उठाने में खुद को असहज महसूस कर रही हूं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘साथ ही धार्मिक यात्रा (हज 2024) हेतु भी मेरा जाना तय हुआ है। स्वास्थ्य एवं कुछ विशेष कारणों से मैं किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाउंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नीमच प्रभारी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी मालवा निमाड़ जोन) और समस्त पदों से अपना त्याग पत्र भेज रही हूं। कृपया स्वीकार करें। साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहूंगी।’

नूरी खान ने इस्तीफे की प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कमलनाथ, जितेन्द्र भँवर सिंह, राजीव सिंह और के .सी. वेनूगोपाल को भी भेजा है। नूरी खान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं थीं। उनके पति असम कांग्रेस के विधायक हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493