मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हुई

भोपाल- मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित की संख्या और मौत का आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में आठ नए मरीज सामने आए हैं, जिससे मरीजों की संख्या में बढ़कर 47 हो गई है। राज्य में सबसे बुरा हाल इंदौर का है, जहां मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां बीते 24 घंटों में सात मरीज नए सामने आए हैं और पूरे प्रदेश की बात की जाए तो वह संख्या आठ है। इस तरह इंदौर में जहां मरीजों की संख्या 27 हो गई है, वहीं प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 47 पर पहुंच गया है। उज्जैन में 5, भोपाल में 3, ग्वालियर में 2, जबलपुर में आठ, शिवपुरी में दो मरीज हैं।

सरकार ने इंदौर को लेकर खास रणनीति पर काम शुरू किया है। इसके चलते आज से तीन दिन का टोल लॉकडाउन किया गया है। सेमवार को पूरे दिन दूध, दवा, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान लोगों को उपलब्ध नहीं हो पाया।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि पूर्ण तालाबंदी के दौरान मंगलवार (31 मार्च) से आवश्यक वस्तुओं, खाद्य सामग्री, गैस और दवा कंपनी के कर्मचारियों को छूट दी जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा दूध वाहन और दूध विक्रेताओं को आने-जाने और प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक घर-घर दूध प्रदाय करने की छूट दी गई है। इंदौर शहर के किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में घर से बाहर जाकर दूध लाने या अन्य कार्य की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह गैस सिलेंडर घर पहुंचाने के लए डिलिवरी ब्वॉय व वाहन चालक को छूट रहेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493