मप्र में तेज धूप

भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार की सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप और उमस है। राज्य में बारिश का क्रम कमजोर पड़ने से धूप की तल्खी बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में इंदौर, रतलाम, देवास, उज्जैन, झाबुआ, खरगोन, आगर मालवा जिलों में बादल बरसे हैं, मगर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आसमान में बादलों के आने-जाने का दौरा रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर व चंबल संभागों के अलावा राजगढ़, सीहोर, भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, डिंडौरी, शहडोल, सिंगरौली आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.6 ,ग्वालियर का 26.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493