मप्र में दिन गर्म, रातें ठंडी

भोपाल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को खिली धूप चुभन पैदा करने वाली रही। राज्य में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगी है, जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है, मगर दिन में धूप चुभन पैदा कर देती है।

गुरुवार को भी मौसम साफ होने के साथ सुबह गुनगुनी धूप ने राहत दी, मगर दिन चढ़ने के साथ यही धूप चुभने लगी। राज्य में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के कई हिस्सों के तापमान में मामूली गिरावट आई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.4, ग्वालियर का 15.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493