भोपाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर भी बुधवार को बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश का अनुमान जताया है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 27.2 डिग्री, ग्वालियर का 32.3 डिग्री और जबलपुर का 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath