मप्र में बालगृहों का निरीक्षण होगा

भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव बालगृह में बालिकाओं के साथ हुए यौन शोषण के खुलासे के बाद राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने विभागीय अफसरों को सभी बालगृहों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

राज्य की महिला बाल विकास मंत्री चिटनिस ने सभी विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बालगृहों की कार्य-प्रणाली तथा वहां निवास कर रहे बालक-बालिकाओं की स्थिति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

सरकार के निर्देश के मुताबिक, क्षेत्रीय महिला संसाधन केंद्र में पदस्थ संयुक्त संचालक, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी तथा काउंसलर सम्मिलित रूप से अपने कार्य-क्षेत्र में आने वाले बालगृहों का निरीक्षण करेंगे और आगामी एक माह के भीतर अपना प्रतिवेदन विभाग प्रमुख को सौंपेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493