मप्र में भाजयुमो शनिवार को सैनिटाइजर, मास्क वितरित करेगा

भोपाल, 5 जून-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) युवा मोर्चा की मध्य प्रदेश इकाई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर छह जून को पूरे प्रदेश में सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण करेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोर्चा द्वारा छह जून शनिवार को एक साथ प्रदेश के सभी मंडलों पर सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा युवा मोर्चा के इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।

पाण्डे ने बताया कि “पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर युवा मोर्चा प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों में सेवा प्रकल्प के माध्यम से जनसेवा के कार्य में जुटा हुआ है। युवा मोर्चा कोरोना महामारी के दौर में राशन वितरण, भोजन वितरण, सैनिटाइजर, होम मेड मास्क आदि का वितरण कर रहा है।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493