भोपाल, 19 अप्रैल – मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर तीन मई तक मदिरा व भांग दुकानें बंद रहेंगी। देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक है। आधिकारिक तौर पर रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए तीन मई तक मदिरा एवं भांग दुकानों का संचालन बंद रहेगा। वाणिज्यिक कर विभाग ने सभी लायसेंसधारियों की दुकानें बंद करवाने के लिये कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath