मप्र : युवक ने दीवार पर लिखा सुसाइड नोट (लीड-1)

अशोकनगर, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है और वह दीवार पर सुसाइड नोट लिख गया है। उसने अपनी मौत के लिए सात लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने दीवार पर दर्ज सुसाइड नोट की तस्वीर (फोटो) के जरिए जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) आई.एस. सोलंकी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि टड़या गली में रहने वाले सौरभ नामदेव (20) ने रविवार रात दुकान के भीतर पंखे से फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दीवार पर सौरभ ने सुसाइड नोट लिखा है, उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए सात लोग जिम्मेदार हैं, उन सातों लोगों के नाम भी लिखे हैं।

सोलंकी के मुताबिक, सौरभ के पिता की दुकान है और उसी के ऊपरी हिस्से में पूरा परिवार रहता है। रविवार की रात को लगभग 10 बजे सौरभ ने खाना खाया था, सोमवार की सुबह परिजनों ने दुकान में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोलंकी ने बताया है कि पुलिस के लिए यह जांच का विषय है कि किन हालात में सौरभ ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा होगा, राइटिंग उसी की है या किसी और की यह जांच होगी। यही कारण है कि दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की तस्वीर ले ली गई है और जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493