मप्र : शर्मा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के साथ अमित शाह का वादा पूरा

भोपाल, 15 फरवरी –भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को वी.डी. शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष और वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा शर्मा को किया गया वादा भी पूरा हो गया। शाह ने मध्य प्रदेश के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान ऐलान किया था कि शर्मा को चुनाव जिताकर भेजिए उन्हें बड़ा नेता बनाएंगे। शाह द्वारा चुनावी सभा में किए गए वादे को भाजपा ने शनिवार को शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर पूरा कर दिया है। वर्तमान में शाह पार्टी के अध्यक्ष तो नहीं हैं, मगर उनके वादे पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नडड ने शनिवार को मुहर लगा दी। भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया।

ज्ञात हो कि वी.डी. शर्मा को भाजपा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। खजुराहो में तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा थी। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। शर्मा के विरोधी उन्हें बाहरी उम्मीदवार कहते हुए हमला बोल रहे थे। इस दौरान शाह ने लोगों से वादा किया, “आप शर्मा को चुनाव जिताकर भेजिए, उन्हें हम बड़ा नेता बनाएंगे।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493