भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह सर्द हवाओं का जोर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में बुधवार सुबह सर्द हवाओं के बीच धूप खिली। मौसम में आए बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षेाभ की सक्रियता बताई गई। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना आदि स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छा सकता है।
राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, इंदौर में 14 डिग्री, ग्वालियर में 8.6 डिग्री और जबलपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 25.8 डिग्री और जबलपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath