मप्र-सिवनी में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या करने के नौ आरोपित गिरफ्तार

सिवनी- कुरई थानांतर्गत सिमरिया गांव में सोमवार रात गोकशी का आरोप लगाकर दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या करने के नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्‍य आरोपितों की तलाश में टीमें अलग अलग स्‍थानों पर दबिश दे रही हैं। सिवनी एसपी ने बताया कि अन्‍य आरोपितों को जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि सोमवार रात लगभग तीन बजे करीब 15-20 लोगों ने गोकशी के शक पर सिमरिया गांव निवासी धनसा इनवाती (52), सागरगांव निवासी संपत बट्टी (35) व ब्रजेश को घेर लिया। आरोपितों का कहना था कि ये गोमांस ले जा रहे थे। आरोपितों ने लाठी-डंडों से तीनों की जमकर मारपीट की। इसी बीच बजरंग दल के किसी पदाधिकारी ने बदलापार पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल लाया, जहां धनसा व संपत ने दम तोड़ दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493