ममता, अमिताभ ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांज के 65वें जन्मदिन पर शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर सहित कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

रजनीकांत ने 1975 से फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ के साथ अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

रजनीकांत ने ‘बुलंदी’, ‘आतंक ही आतंक’, ‘इंसानियत के देवता’, ‘हम’ और ‘खून का कर्ज’ जैसी शानदार हिंदी फिल्मों में काम किया है।

सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसक उनका जन्मदिन भव्य तौर पर मनाना चाहते हैं, लेकिन रजनीकांत ने तमिलनाडु में आई तबाही के कारण सभी योजनाएं रद्द करने का आग्रह किया है।

हालांकि, ट्विटर पर सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

ममता बनर्जी : रजनीकांत जी को जन्मदिन मुबारक हो।

अमिताभ बच्चन : 12 दिसंबर रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लोकप्रियता और उपस्थिति का वजन कभी मापा नहीं जा सकता।

अनुपम खेर : हैप्पी बर्थडे। एक महान अभिनेता/स्टार। अच्छे इंसान। हमेशा प्यार, शांति और खुशी बनी रहे।

धनुष : सुपरस्टार को जन्मदिन मुबारक हो।

ऐश्वर्य आर. धनुष : इस ट्वीट के साथ खुशियां बढ़े। हैप्पी बर्थडे अप्पा। जिंदगी से ज्यादा प्यार। आर्शीवाद बना रहे।

अभिषेक बच्चन : जन्मदिन मुबारक हो थलैवा।

शिवाकार्तिकेयन : जन्मदिन मुबारक हो सुपरस्टार रजनीकांत सर।

राधिका सरतकुमार : जन्मदिन मुबारक को रजनी सर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493