ममता ने की मोहन बागान के लिए 1 करोड़ रुपये पुरस्कार की घोषणा

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के दिग्गज फुटबाल क्लब मोहन बागान के लिए एक करोड़ रुपये पुरस्कार की घोषणा की।

पिछले वर्ष आई-लीग चैम्पियन रहा मोहन बागान ने शनिवार को अपनी स्थापना के 125 वर्ष पूरे कर लिए।

स्थापना के 125 वर्षगांठ पूरे होने के जश्न समारोह के दौरान ममता ने इस पुरस्कार की घोषणा की और कहा कि इन रुपयों का उपयोग क्लब के मैदान पर फ्लडलाइट लगाने में होगा।

नकद पुरस्कार के अलावा ममता ने मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिग क्लब के लिए 50-50 लाख रुपये और प्रीमियर डिविजन की आठ अन्य टीमों के लिए 10-10 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा भी की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली सहित क्लब के कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी इस अवसर पर समारोह में मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493