कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बांग्लादेश के सिलहट में हुए दोहरे विस्फोटों की निंदा की।
इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई है।
ममता ने ट्वीट कर कहा, “सिलहट में आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मेरी सहानुभूति बांग्लादेश के भाइयों और बहनों के साथ हैं।”
इन विस्फोटों में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये विस्फोट आतंकवादियों के ठिकानों के पास हुए।
dharmpath.com dharmpath