ममता ने यू-17 विश्व कप खिलाड़ियों, अधिकारियों का स्वागत किया

कोलकाता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया।

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में रविवार को विश्व कप के मैच खेले जाने हैं।

ममता ने अपने ट्वीट में कहा, “मैं सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए हर्ष महसूस कर रही हूं।”

रविवार को ग्रुप-एफ के तहत इंग्लैंड और चिली के बीच मुकाबला होगा जबकि दूसरा मैच मैक्सिको और इराक के बीच खेला जाएगा।

कोलकाता में विश्व कप के कुल 10 मैच खेले जाने हैं। इनमें फाइनल भी होना है। फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को होगा। विश्व कप का आगाज दिल्ली में शुक्रवार को हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493