ममता से मिले संजय दत्त

कोलकाता, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सोमवार को हावड़ा जिले के नबन्ना में स्थित राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ शिष्टाचार भेंट की।

बनर्जी ने काफी हल्के-फुल्के माहौल में दत्त का परिचय अपने मंत्रियों से ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ स्टार के रूप में कराया।

संजय दत्त के पिता मरहूम सुनील दत्त से भी तृणमूल ममता के अच्छे संबंध थे। जब संजय दत्त 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में जेल में थे, तो उस वक्त भी ममता उनके साथ खड़ी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493