ममूटी संग दक्षिण में शुरुआत से खुश : हुमा

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी मलयालम फिल्म ‘व्हाइट’ के साथ दक्षिण फिल्मों में पदार्पण कर रहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह दक्षिण की फिल्मों में सुपरस्टार ममूटी के साथ अपनी शुरुआत से बेहद खुश हैं।

ममूटी के बारे में हुमा ने आईएएनएस से कहा, “मैं खुश हूं कि दक्षिण में, मैं किसी और के साथ नहीं, बल्कि उनके (ममूटी) साथ काम कर रही हूं।”

‘मंगलिश’ स्टार के साथ काम के अनुभव के बारे में 29 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, “ममूटी बहुत सज्जन व्यक्ति हैं। उनके साथ मैंने बहुत कुछ सीखा। वह बेहतरीन अभिनेता हैं, इसलिए उनके साथ काम करने से मैं डर रही थी, लेकिन उन्होंने अपने साथ काम को सहज बनाया।”

‘बदलापुर’ की अभिनेत्री ने कहा कि ममूटी भाषा को लेकर अत्यंत सहायक रहे।

उदय अनन्थन द्वारा निर्देशित और इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग लंदन, मुंबई और कोच्चि में हुई है।

फिल्म में हुमा, रोशनी मेनन नामक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का किरदार निभा रही हैं, जो विदेश में काम के लिए लंदन जाती है। उसकी जिंदगी अप्रत्याशित रूप से तब बदलती है, जब प्रकाश राज (ममूटी), एक अरबपति उसके जीवन में प्रवेश करता है। इसके बाद वह कहानी को आगे लेकर जाते हैं।

इसमें ममूटी और हुमा के अलावा, शंकर रामकृष्णन, सिद्दीकी, सुनील सुखदा, अहमद सिद्दीकी, मंजुलिका, सोना नायर जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493